घर में फूल, बिना झंझट के
घर सजाने के लिए फूलों से अच्छा कुछ नहीं, पर असली फूलों का पानी हर दूसरे दिन बदलना पड़ता है और हफ़्ते में फेंकना पड़ता है। प्लास्टिक के फूल सस्ते दिखते हैं। क्रोशिया के फूल हाथ से बुने हैं, मुलायम milk-cotton और acrylic yarn से। इन्हें पानी या धूप नहीं चाहिए, और ये सालों तक वैसे ही रहते हैं।
हर डंडी में तार है, इसलिए आप फूलों को मोड़कर फूलदान, कोने या शेल्फ के हिसाब से सजा सकते हैं।
कमरे के हिसाब से क्या रखें
ड्रॉइंग रूम
सेंटर टेबल या साइड टेबल पर एक भरा हुआ गुलदस्ता सबसे अच्छा लगता है। Wild Meadow Bouquet, ₹3,799, में सूरजमुखी, डेज़ी, ट्यूलिप और लैवेंडर हैं, जो लगभग हर रंग के सोफ़े और पर्दों के साथ जाते हैं। ज़्यादा भव्य लुक चाहिए तो The Grand Twelve, ₹6,349, बारह गुलाब, लगभग 45 cm।
बेडरूम
शांत रंग चुनें। Lavender Calm Bunch, ₹1,699, पाँच लैवेंडर डंडियाँ जूट से बंधी, साइड टेबल पर पतले फूलदान में अच्छी लगती हैं।
स्टडी, डेस्क और खिड़की
छोटी जगह के लिए गमले सबसे सही हैं। Little Daisy Pot, ₹1,199, लगभग 16 cm, और Sunshine Pot, ₹1,299, लगभग 18 cm। न मिट्टी, न पानी, न गिरी पत्तियाँ।
रसोई और डाइनिंग
एक अकेला Sunrise Sunflower, ₹999, किसी बोतल या जार में रखें। पूरी रसोई खिल जाती है।
पूजा घर और मंदिर की सजावट
पूजा घर में रोज़ ताज़े फूल रखना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं। क्रोशिया फूल मंदिर के दोनों तरफ़ या पीछे सजावट के लिए रखे जा सकते हैं, और ये हर दिन वैसे ही दिखते हैं। रोज़ की पूजा में चढ़ाने के लिए आप ताज़े फूल अलग से रख सकते हैं, और सजावट क्रोशिया फूलों से।
- सफ़ेद और शांत: White Lily Grace, ₹1,349, नारंगी सिरों वाले stamens के साथ।
- पीला और चमकीला: सूरजमुखी या Sunshine Pot।
- खास रंग चाहिए, जैसे गेंदे जैसा नारंगी या लाल: custom पेज से बनवाएं।
एक ज़रूरी बात: ये धागे से बने हैं, इसलिए इन्हें दीये, अगरबत्ती और कपूर की लौ से दूर रखें।
रंग कैसे चुनें
- सफ़ेद या हल्की दीवारें: पीला, लाल या रंग-बिरंगा गुलदस्ता उभर कर दिखेगा।
- गहरे रंग की दीवारें: सफ़ेद लिली या हल्का गुलाबी अच्छा लगता है।
- छोटा कमरा: एक-दो डंडियाँ, बड़ा गुलदस्ता नहीं।
देखभाल और डिलीवरी
तेज़ सीधी धूप वाली खिड़की पर न रखें, रंग हल्का पड़ सकता है। कभी-कभी नरम ब्रश या hairdryer की ठंडी हवा से धूल हटा दें। पूरी देखभाल गाइड यहाँ है।
तैयार पीस 2 से 4 दिन में dispatch होते हैं, फिर pincode के हिसाब से 3 से 7 दिन में पहुँचते हैं। हर bouquet पर डिलीवरी फ्री है। UPI, कार्ड, netbanking या COD से पे करें।