गुलाब ही क्यों
गुलाब सबसे ज़्यादा दिया जाने वाला फूल है, और इसकी वजह सीधी है। लाल गुलाब प्यार कहता है, गुलाबी गुलाब अपनापन और शुक्रिया। मुश्किल बस इतनी है कि असली गुलाब दो-तीन दिन में मुरझा जाता है। क्रोशिया गुलाब यही बात सालों तक कहता रहता है।
हमारे हर गुलाब को एक maker हाथ से, शुरू से आखिर तक बनाता है। पंखुड़ियाँ एक-एक करके बुनी जाती हैं। मुलायम milk-cotton और acrylic yarn से बने इन ऊन के गुलाबों की डंडी में तार है, इसलिए आप उसे हल्का सा मोड़कर फूलदान में सही एंगल पर रख सकते हैं।
कितने गुलाब, किस बजट में
- एक गुलाब, ₹849: The Eternal Red Rose एक गहरा लाल गुलाब है, लगभग 32 cm का, बनाने में 2 घंटे। सालगिरह, वैलेंटाइन या जन्मदिन पर छोटा पर पक्का इशारा।
- दो गुलाब, ₹1,449: Blush Rose Pair में दो हल्के गुलाबी गुलाब साथ में बंधे हैं। दो लोगों का साथ, या माँ और बेटी, बहन और बहन, इसके लिए अच्छा।
- छह गुलाब, ₹3,199: Forever Six Rose Bouquet में छह लाल गुलाब, पत्तियाँ और baby's breath हैं। लगभग 38 cm, बनाने में 12 घंटे।
- बारह गुलाब, ₹6,349: The Grand Twelve हमारा सबसे बड़ा bouquet है। लाल और गुलाबी मिलाकर बारह गुलाब, लगभग 45 cm, बनाने में 24 घंटे।
अगर आपको पीले, सफ़ेद या किसी और रंग के गुलाब चाहिए, या गुलाबों की गिनती अपनी पसंद से रखनी है, तो custom bouquet बनवाएं। यह ₹2,799 से शुरू होता है और बनने में 7 से 12 दिन लगते हैं।
रंग का मतलब
- लाल: प्यार, पत्नी या पार्टनर के लिए।
- गुलाबी: अपनापन, शुक्रिया, माँ, बहन या दोस्त के लिए भी चलता है।
- लाल और गुलाबी साथ: जब आप प्यार और नरमी दोनों कहना चाहें।
फूलों के मतलब पर पूरी गाइड यहाँ है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन सा रंग चुनें, तो लाल सबसे सुरक्षित है। जिनसे रिश्ता नया है या जो परिवार में हैं, उनके लिए गुलाबी ज़्यादा सही लगता है।
artificial गुलाब से क्रोशिया गुलाब अलग कैसे है
बाज़ार के प्लास्टिक या कपड़े के artificial गुलाब मशीन से बनते हैं और दूर से ही नकली लगते हैं। क्रोशिया गुलाब धागे का है और ये बात छिपाता नहीं। इसकी खूबसूरती यही है कि कोई इसे हाथ में लेकर बुनाई देख सकता है। हर प्रोडक्ट पेज पर लिखा है कि उसे बनाने में कितने घंटे लगे।
देखभाल और डिलीवरी
गुलाबों को तेज़ सीधी धूप से दूर रखें ताकि लाल रंग फीका न पड़े। धूल हो तो नरम ब्रश या hairdryer की ठंडी हवा काफ़ी है।
तैयार गुलाब 2 से 4 दिन में dispatch होते हैं, फिर pincode के हिसाब से लगभग 3 से 7 दिन में पहुँचते हैं। हर bouquet पर डिलीवरी फ्री है। हाथ से लिखा गिफ्ट नोट फ्री है और पार्सल में कोई कीमत नहीं जाती, इसलिए आप सीधे उसी के घर भेज सकते हैं। COD भी मिलता है, कन्फर्म करने के लिए थोड़ी रकम ऑनलाइन देनी होती है।